फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले में 11 केंद्रों पर होगी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 2640 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित है। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आयोजित होने वाली यूपी पुलिस एसआई परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे। प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जाएगी और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी तथा बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर
रामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के में गड़बड़ी रोकने के लिए भर्ती बोर्ड की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

इन केंद्रों पर हो होगी परीक्षा
रामपुर। जिले में यूपी एसआई परीक्षा के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।


जिले में 14 व 15 मार्च को होने वाली यूपी एसआई भर्ती परीक्षा लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित केंद्र पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों समेत केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जंगबहादुर यादव, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें