फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाग में छिपा था प्रेमी जोड़ा.. तभी आ धमके परिजन, दोनों को बरसाए थप्पड़, बाइक में बैठाने पर मच गया हंगामा

Sat, 11 May 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने बाग में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में जमकर पिटाई कर दी। जब परिजन दोनों को बाइक में बैठाकर ले जाने लगे तो मौके पर हंगामा मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने जब पूछताछ की तो तब मामला उजागर हुआ। 
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी प्रेमिका पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में घर से भागे प्रेमी युगल को नैनीताल हाईवे स्थित कोतवाली के समीप एक बाग से पकड़ लिया गया। परिजनों ने दोनों प्रेमी युगल की पिटाई की और उन्हें अपने घर ले गए। परिजन शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के समीप पहुंचे। उन्होंने हाईवे किनारे स्थित एक बाग में छिपे प्रेमी युगल को पकड़ लिया।

विज्ञापन


परिजन दोनों युवक युवती को अपने साथ बाइक पर बैठाकर अपने घर ले जाना चाह रहे थे, मगर दोनों उनके साथ घर जाने से इनकार कर रहे थे। हाईवे से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर एकत्र होने लगे। इस बीच बाइक सवार लोग युवक युवती को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले जाने लगे।

लोगों द्वारा पूछने पर बाइक सवार लोगों ने बताया कि दबोचा गया युवक उनके गांव की एक युवती से प्रेम करने की बात कहते हुए बृहस्पतिवार की रात करीब 2:30 बजे युवती को उसके घर से बहला फुसला कर लाया था। वह लोग रात तीन बजे से दोनों युवक युवती को खोज रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अपराध नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने कोई प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि अगर कोई प्रार्थना पत्र आता है तो वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें