फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर्ट में पति को देख भावुक हुई पत्नी, पल्लू से बांध लिया, बोली- साथ चलूंगी; सात साल से रह रहे हैं अलग

Sat, 17 Feb 2024 01:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (शाहबाद) रामपुर

सार

रामपुर के शाहबाद की तहसील कोर्ट में पहुंचे पति-पत्नी के बीच कलह हो गई। दोनों सात साल से अलग-अलग रह रहे हैं। पत्नी ने जब पति को देखा तो वह उसके साथ रहने की बात पर अड़ गई। इससे हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके घर भेज दिया। 
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच हुए हंगामे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब सात साल पहले हुई शादी के कुछ ही दिन बाद पति-पत्नी में अनबन हो गई। इसके बाद महिला मायके चली गई और पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था। शुक्रवार को पति-पत्नी मुकदमे की सुनवाई के लिए तहसील स्थित ग्रामीण न्यायालय में आए तो महिला पति के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन


उसने पति का हाथ अपने पल्लू से बांध लिया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर दोनों मान गए और अपने-अपने घर चले गए। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 2017 में हुई थी।

शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति और पत्नी में अनबन शुरू हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि साल भर में ही पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। वह अपने मायके आ गई। उसके बाद खर्चे के लिए मुकदमा भी कर दिया था। सभी मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन

इसी मुकदमे में पति-पत्नी का शुक्रवार को तारीख पर शाहबाद पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी ने अपने पति के साथ ससुराल जाने की जिद पकड़ ली। पति ने ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

पत्नी ने अपने पति का हाथ पल्लू से बांध लिया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ ही चलूंगी लेकिन पति साथ ले जाने को तैयार नहीं हुआ। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बाद में पति-पत्नी एसडीएम सुनील कुमार के पास पहुंचे।

इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि पत्नी ने दहेज एक्ट, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, पति के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

 

शुक्रवार को वह अपने पति के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों को समझाया गया तो वे मान गए। महिला अपने मायके और युवक अपने घर चला गया।

पति का आरोप, गलत फोटो दिखाकर की शादी

हंगामे के बाद युवक ने बताया कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी। ससुराल वालों ने फोटो किसी और की दिखाई थी, लेकिन शादी किसी और लड़की से करा दी गई। हालांकि, महिला ने इन आरोपों से इनकार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें