फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में मिली शत्रु संपत्ति, जांच करने के लिए पहुंची संयुक्त टीम

Sat, 17 Feb 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में शत्रु संपत्ति की जांच करने के लिए संयुक्त टीम रामपुर पहुंची। टीम ने आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में पहुंचकर सर्वे किया। इसमें पता चला की जौहर विवि ने भी शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया है। 
विज्ञापन
रामपुर में सपा नेता आजम खां की जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शत्रु संपत्ति की जांच के लिए शत्रु संपत्ति अभिरक्षा कार्यालय लखनऊ के अफसरों की टीम रामपुर पहुंची। टीम ने आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति का सर्वे किया। इसके अलावा टीम ने कोठी खासबाग में स्थित शत्रु संपत्ति की जांच की। टीम अपनी रिपोर्ट अब कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


जिले में कई स्थानों पर शत्रु संपत्तियां हैं। इन पर तमाम लोगों ने कब्जा कर रखा है, इसमें जौहर यूनिवर्सिटी भी शामिल है। शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में सपा नेता आजम खां आरोपी हैं। इसके मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

इस बीच शत्रु संपत्ति अभिरक्षा कार्यालय लखनऊ की टीम डिप्टी सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक ब्रिगेडियर यशपाल सिंह, पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी शुक्रवार को रामपुर पहुंचे, जहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम सदर मोनिका सिंह व पुलिस अफसरों को साथ लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति की जांच की। यहां पर 13 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति के दायरे में आती है। इसके तहत 45 गाटे भी आते हैं, जिसमें से 10 गाटों पर यूनिवर्सिटी का कब्जा पाया गया। टीम ने यहां पर काफी देर तक जांच पड़ताल की। इसके बाद यह टीम कोठी खासबाग भी पहुंची।

टीम ने यहां भी शत्रु संपत्ति होने की बात कहते हुए जांच पड़ताल की। पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी ने बताया कि टीम शत्रु संपत्ति पर कब्जों के मामलों की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट में विचाराधीन केसों की पैरवी भी तेजी से की जाएगी। इसके लिए इस संपत्ति का सर्वे किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें