फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई: फर्जी मतदान करने के लिए पर्ची बनवाने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 10 फर्जी आईडी बरामद

Mon, 14 Feb 2022 05:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)

सार

विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में सोमवार को मतदान हुआ। इस बीच सुबह ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक फर्जी मतदान करने के लिए बूथ पर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकार बिलासपुर अरूण कुमार सिंह ने खजुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम गोधी तिराहे पर छापेमारी कर दी। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दस फर्जी आईडी बरामद की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुरिया पुलिस ने फर्जी मतदान करने के लिए पर्ची बनवाने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दस फर्जी आईडी बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में सोमवार को मतदान हुआ। इस बीच सुबह ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक फर्जी मतदान करने के लिए बूथ पर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकार बिलासपुर अरूण कुमार सिंह ने खजुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम गोधी तिराहे पर छापेमारी कर दी। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 

युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 10 फर्जी आईडी बरामद हुईं। पुलिस दोनों को थाने ले आई, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार आरोपी दोनों युवक ग्राम गोधी निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र नूर मोहम्मद व नाजिम पुत्र अमीर अहमद हैं। उनके कब्जे से 10 फर्जी वोटर आईडी बरामद हुई हैं। ये दोनों फर्जी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र की ओर मतदाता पर्ची बनवाने जा रहे थे। सीओ का कहना है कि खजुरिया थाने में दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें