फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़े भाई ने साथियों के साथ मिलकर छोटे को मार डाला, मकान को लेकर चल रहा था विवाद, हथोड़े से सिर पर किया वार

Thu, 21 Dec 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पटवाई इलाके में हत्या की सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों ने दूसरी शादी की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पटवाई में हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में मकान के विवाद में बड़े भाई ने अन्य साथ मिलकर छोटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों ने पूछताछ की। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पटवाई थाना क्षेत्र के एचौरा गांव निवासी राजेंद्र (40) परचून के दुकान में सेल्समैन थे। उनकी पत्नी भूरी का आरोप है कि बीती देर रात बड़े भाई सतीश शर्मा, छोटे भाई भीष्मपाल शर्मा और तीन अज्ञात साथियों संग घर में घुस आए थे।

विज्ञापन


इसके बाद सभी ने उसे कमरे में बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद पति राजेंद्र की पिटाई करना शुरू कर दी। पत्नी का आरोप है कि राजेंद्र के सिर पर लोहे के हथोड़े से वार कर हत्या कर दी गई गई। खून से लथपथ शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को रामपुर भेज दिया है। पत्नी की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पत्नी भूरी ने अपने पहले पति को छोड़कर राजेंद्र के साथ पांच वर्ष पूर्व विवाह किया था। राजेंद्र ने भी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर भूरी से विवाह किया था। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें