फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और वॉयस रिकार्डर युक्त कक्षों में आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सीसीटीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर युक्त 77 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के लिए जिले से 44859 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 24162 और इंटरमीडिएट 20697 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए भी केंद्रों से वेबकॉस्टिंग की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल भी बनाया गया है। इसके अलावा छह सचल दल भी बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया है। बुधवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों हो सैनिटाइज किया गया और सीटिंग प्लान तैयार किया गया। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल का हिंदी और इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय का पेपर होगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू होगी और परीक्षार्थियों को साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और परीक्षार्थियों को डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें