फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार शिक्षक कराएंगे यूपी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं में 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर में करीब ढाई शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा कराएंगे, जिसमें 950 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी। इसके लिए जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 25916 तथा इंटरमीडिएट के 22668 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले 14 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सचल दल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जिसमें करीब ढाई हजार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तैनात किया गया है। इसमें 950 शिक्षक शिक्षिकाएं बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं, जो दोनों पॉलियों में ड्यूटी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें