फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज एकादश ने बार एकादश को दो रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्रीनवुड स्कूल के मैदान में जज एकादश और बार एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें जज एकादश ने रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ जिला जज अलका श्रीवास्तव ने किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जज एकादश की टीम ने 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बार एकादश की टीम 136 रन ही बना सकी। मैच में श्रेष्ठ पारी के लिए एडवोकेट राजीव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि एडवोकेट प्रदीप सिंह को श्रेष्ठ आलराउंड और एडवोकेट अजय पाठक को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। सिविल जज जूनियर डिविजन आशीष चिरानीया श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, सीजेएम अरविंद कुमार गौतम, मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह व प्रमेंद्र सिंह अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप त्यागी अपर सत्र न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महासचिव सतनाम सिंह मट्टू श्याम लाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें