फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कक्ष निरीक्षक नदारद, कहीं सीट गायब

Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी-अधूरी तैयारियों के बीच गुरुवार को जिले में 82 केंद्रों यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हए गईं। पहले दिन कहीं केंद्रों से कक्ष निरीक्षक ही गायब रहे तो कहीं परीक्षार्थियों को बैठने के लिए सीट भी नहीं मिली। कई केंद्रों पर आपाधापी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन



कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने पर आनन-फानन में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही केंद्रों पर बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी रही। बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस दफा 48 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई।


इससे पहले परीक्षा की तैयारियों को पूरा कर लेने का दावा करने वाले शिक्षाधिकारियों की पोल पहले ही दिन खुल गई। गुरुवार को जब परीक्षा शुरू हुई कई केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल रहा। शहर के राजकीय इंटर कालेजों के साथ ही वित्त विहीन स्कूलों में अव्यवस्थाओं का माहौल रहा।
विज्ञापन



कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ही नहीं पहुंचे थे, जिसकी वजह से हाय तौबा मची रही। केंद्र व्यवस्थापक शिक्षकों को तलाशते रहे फिर अफसरों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। कई स्थानों पर खुद जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल से बुलवाकर ड्यूटी करवाई।


जहां एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक लगाए जाने थे, वहां एक ही कक्ष निरीक्षक से काम चलाना पड़ा। कई केंद्रों पर बिजली न होने से कम रोशनी में बच्चों को परीक्षा देनी पड़ी। बालिका इंटर कालेज, कन्या इंटर कालेज शाहबाद और पटवाई समेत कई कालेज में अव्यवस्था रही।


हाईस्कूल में 27489 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें 2982 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 24 छात्र पंजीकृत थे, एक छात्र गैरहाजिर रहा। इंदर दूसरी पाली में हिंदी का पेपर था। 21 हजार बच्चे पंजीकृत थे, 1802 बच्चे गैरहाजिर रहे। 4791 बच्चे पहले दिन गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें