फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप सेवा हुई धड़ाम, नहीं लग पाई आनलाइन हाजिरी

Thu, 18 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति आनलाइन दर्ज करने की योजना पहले ही दिन धड़ाम हो गई। पहले ही दिन कहीं नेटवर्क धड़ाम हो गया तो कहीं अनट्रेंड हाथ इसे हैंडल ही नहीं कर पाए। शिक्षा विभाग ने आनलाइन हाजिरी लगाने से हाथ खड़े कर दिए। बच्चों की हाजिरी पुराने तरीके से ही लगवाई गई। रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन



अत्याधुनिक दौर में यूपी बोर्ड भी आनलाइन हो गया है। परीक्षा फार्म को भरने से लेकर अन्य कार्य आनलाइन कराए जा रहे हैं। इस दफा यूपी बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की हाजिरी मोबाइल एप के जरिये आनलाइन लगाने के आदेश दिए थे। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड का एप डाउनलोड करना था।


हाजिरी कैसे लगानी थी इसके बारे में बताया भी गया था। तमाम तैयारियां गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के साथ ही धरी की धरी रह र्गइं। गुरुवार पहली पाली में मोबाइल एप के जरिये हाजिरी लगाने की कोशिश होती रही, लेकिन कहीं एप से हाजिरी नहीं लगाई जा सकी।
विज्ञापन



शिक्षाधिकारियों का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में मोबाइल एप से हाजिरी लगाने की दिक्कत आई। मोबाइल एप पूरी तरह ठप रहा। कई प्रधानाचार्य इसको लेकर दिक्कत महसूस करते रहे। केंद्र व्यवस्थापकों ने मोबाइल एप के ठीक ढंग से काम न करने की शिकायत भी उड़न दस्तों के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक से की।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने जेडी को भी सूचना दी। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने बताया कि मोबाइल एप से हाजिरी नहीं लग सकी, जिसके चलते मैनुअल हाजिरी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें