फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए शिक्षकों का ब्यौरा होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में डयूटी देने वाले शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन होगा। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षक की डयूटी लगाने में भी मनमानी नहीं कर सकेंगे। न ही शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के मानदेय के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के चक्कर लगाने होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं को कराने की तैयारी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद तेज हो गई है। जिले में परीक्षा के लिए 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए इस बार परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा डयूटी देने वाले शिक्षकों के पढ़ाए जाने वाले विषय, नियुक्ति वर्ष, बैंक अकाउंट नंबर आदि की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। शिक्षकों का डेटा फीड होने के बाद जिस विषय का शिक्षक हैं उस विषय की परीक्षा के दिन उस शिक्षक की डयूटी नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक ड्यूटी लगाने में मनमानी नहीं कर सकेंगे। डेटा फीड होने के बाद साफ्टवेयर के माध्यम से जिले से लेकर बोर्ड कार्यालय तक ड्यूटी देने वाले शिक्षक की ऑनलाइन कुंडली अफसर एक क्लिक में देख लेंगे।
कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के भुगतान के लिए परीक्षा केंद्रों पर भटकना नहीं पड़ेगा। डेटा आनलाइन होने के बाद यूपी बोर्ड के साफ्टवेयर में डयूटी देने वाले शिक्षकों की डयूटी की संख्या के साथ उसके बैैंक अकाउंट की डिटेल के माध्यम से ड्यूटी का पारिश्रमिक सीधे अकाउंट में भेज दिया जाएगा। पहले डयूटी के पारिश्रमिक का बिल केंद्र व्यवस्थापक के माध्यम से डीआईओएस कार्यालय भेजा जाता था। डीआईओएस कार्यालय से डिमांड बोर्ड कार्यालय जाती थी। इसके बाद बिल मंजूर होता था। लेकिन, डेटा ऑनलाइन होने से सभी का पारिश्रमिक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें