फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी से दुष्कर्म में फंसा चाचा, रिपोर्ट

Fri, 04 Jul 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सगे चाचा ने अपनी नाबालिग़ भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित नाबालिग ने जब अपने परिजनों को घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीती 28 जून को जिला बरेली के थाना बहेड़ी में अपनी बड़ी बेटी के यहां गई हुई थी। उनके साथ उनकी दो पुत्रियां भी थीं। उसके यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी। एक पुत्री उनके घर पर अकेली रह गई थी।
आरोप है कि उसके देवर हरेंद्र का घर उसके घर के सामने है। घर पर नाबालिग पुत्री के अकेले होने के कारण 28 जून की रात में आरोपी उसके घर में घुस गया और नाबालिग से दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी चाचा ने उसकी पुत्री को डराते धमकाते हुए किसी से कुछ ना कहने की धमकी भी दी। वह बृहस्पतिवार को पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही देवर पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें