फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रामगंगा में नहाते वक्त चाचा-भतीजे डूबे

Thu, 14 Jul 2016 01:18 AM IST
रामपुर/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
डूबे
विज्ञापन
बुधवार को अपराह्न करीब 4.30 बजे सैफनी के मोहल्ला जोशियान निवासी भूरे का 15 साल का बेटा गुड्डू व मोहल्ला साईं वाली मस्जिद निवासी सलीम का 16 साल का बेटा अमन अपने दो रिश्तेदार सलमान, मुरर्शद व गांव के शादाब के साथ दोपहर के समय कस्बे की रामगंगा नदी में नहाने गये थे।
विज्ञापन


इस दौरान नदी पर कुछ समय तक बैठने के बाद चाचा-भतीजा अमन व  गुड्डू रामगंगा नदी में नहाने चले गए। बताते हैं कि इस दौरान बहाव तेज होनेे के कारण दोनों डूबने लगे। उनको डूबता देखकर उनके तीन साथियों ने  शोर मचाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान व गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। 


इसी बीच पास के गांव में ही रहने वाले गांव के कुछ युवक रामगंगा में बचाने को कूद गए। उसके बाद दोनों को तलाशना शुरू कर दिया। सूचना के बाद सैफनी पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। लोगों की भीड़ को एक तरफ करके गोताखोरों को नदी में उतारा गया। करीब दो घंटे के बाद नदी के दूसरे छोर पर अमन के शव गोताखोरों ने तलाश लिया। उसके बाद उसको अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।  देर शाम तक गुड्डू के शव की तलाश जारी  थी।
विज्ञापन


परिवार के लोग अमन के शव को घर ले गए। इस दौरान काफी देर तक रामगंगा नदी पर गांव के लोगों का तांता लगा रहा।  दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। जब कि गुड्डू के परिवार के लोग बस यही आस लगा रहे हैं। कि उनका बेटा सही सलामत घर वापस आ  जाए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें