फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीयत में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे : उलमा

Fri, 21 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को शाहबाद गेट के पास उलेमाओं के जलसे में तकरीर करते मौलाना अंसार अहमद
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन तलाक और सिविल कोड के मसले को लेकर उलमा ने तेवर कड़े कर लिए। उन्होंने कहा कि शरई कानून में किसी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 5 नवंबर को बड़ा जलसा होगा। 

तीन तलाक और सिविल कोड के मसले को लेकर शान होटल में जलसा मुनक्किद किया गया।  उसमें जिले भर के उलमा, दानिश्वर, मस्जिदों के इमाम और दरगाहों के सज्जादानीश शामिल हुए। जलसे का आगाज कारी फईम ने कुरान की तिलावत से किया। हाफिज मोहम्मद अनस ने नात पाक पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन तलाक का मुद्दा उठाया। मुफ्ती शहर मौलाना महबूब अली ने कहा कि शरई कानून में किसी तरह का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होने एलान किया कि 5 नवंबर को रजा इंटर कालेज के मैदान में जलसा होगा। उन्होंने जलसे को कामयाब बनाने की अपील की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें