स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि उनके क्षेत्र के विकास का हिसाब मांगने वालों को रामपुर शहर की बर्बादी नजर नहीं आ रही है।
विधायक ने स्वार क्षेत्र के मंसूरपुर, रहमगंज, अलीगंज और ज्वालापुर में आयोजित सभा में कहा कि इस बार सपा और भाजपा के खिलाफ लहर है। लिहाजा बसपा की सरकार बनना तय है। स्वार-टांडा के विकास का हिसाब मांगने वालों को रामपुर शहर की बर्बादी नजर नहीं आ रही है।
नवेद मियां ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य के कैबिनेट मंत्री ने सरकारी और वक्फ की जमीनों पर कब्जा किया। साथ ही कब्रिस्तान भी खुदवा डाले। इस मौके पर राजा खां, अब्दुल करीम नन्हे, ताहिर हुसैन अंसारी, बाबू मेम्बर, इरफान ठेकेदार,जाकिर अंसारी, रईस, आकाश मौर्य, विनय, तरुण सिंह, हरिराम मौर्य, हरिओम मौर्य, प्रीतम सिंह, राम किशोर, दिवाकर, मयूर सिंह भी थे।