फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नगर में मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष के नरेश का आरोप है कि 27 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके बड़े भाई अमरपाल को गांव के ही गजराम ने बिना बात गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर गजराम, विनोद, रामचन्द्र और सतपाल ने मिलकर नरेश, उनके भाई अमरपाल, पत्नी मीनाक्षी और भाभी मीना के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के रामचंद्र सिंह का आरोप है कि 27 मार्च की शाम करीब आठ बजे अमरपाल ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की।विरोध करने पर रामचंद्र और वीरपाल को अमरपाल, नरेश, मीनाक्षी और मीना ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें