मिलक खानम। थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा शादीनगर हजीरा में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ता इससे पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मुचलका भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि शादीनगर हजीरा में दो पक्षों के बीच एक प्रेमी युगल को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। दोनों ओर से परिजन भी एकत्र हो गए। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने।
शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस ने शीला और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीर सिंह और चंद्रवती मौके से फरार हो गए। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का शांति भंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। फरार आरोपियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जा रही है। संवाद