फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि से आंकड़ा पहुंचा 29

Thu, 13 Nov 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को जिले में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से खलबली मच गई है। दाेनों मरीजों को कई दिन से बुखार आ रहा था, जिनकी जिला अस्पताल में एलाइजा की जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिले में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने केे बाद यह आंकड़ा 29 पहुंच चुका है। बुधवार को चमरौआ के लालू नगला गांव निवासी रेहान (32) और थाना भोट क्षेत्र के बांस नगला गांव निवासी मिथलेश (45) को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर एलाइजा की जांच हुई तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से लेकर देहात तक एंटी लार्वा का छिड़काव करा रही है, इसके अलावा टीम लोगों को जागरूक करते हुए को रात में मच्छरदानी का उपयोग, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की भी अपील कर रही है। डेंगू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें