फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो नाबालिग छात्राएं स्कूल से लापता, घर से मिला हाथ से लिखा पत्र

Wed, 02 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं सोमवार को बरेली के कस्बा शीशगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थीं और स्कूल से घर नहीं लौटीं। पुलिस को एक छात्रा के घर से हाथ से लिखा हुआ पत्र भी मिला है, जिसमें वह अपनी सहेली के साथ जाने की बात लिखकर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल व कक्षा 11 में पढ़ने वालीं दोनों छात्राएं किसान परिवार से हैं और आपस में घनिष्ठ सहेली हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह सोमवार को दोनों शीशगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद परिजनों ने थाना खजुरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो एक छात्रा के घर से एक पत्र मिला। परिजनों के अनुसार, यह पत्र लापता एक छात्रा ने जाने से पहले लिखा था। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बरामद पत्र को भी विवेचना में शामिल किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर तहकीकात कर रही है।
0000
घर से मिले पत्र में दादी पर लगाया आरोप
पुलिस के अनुसार, परिजनों को घर से मिले हाथ से लिखे पत्र में लिखा है कि मैं सहेली के साथ जा रही हूं हॉस्टल पढ़ाई करने के लिए। यहां पर मुझे दादी पढ़ने नहीं देतीं और मैं सहेली के बिना नहीं रह सकती और न वो मेरे बिना रह सकती है, इसलिए हम दोनों साथ में जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पत्र की लिखावट की जांच और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों छात्राएं आपसी सहमति से कहीं चली गई हैं और जल्द तलाश कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें