फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला, प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों मामले सिविल लाइंस क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के मंडैया नादरबाग निवासी मोनिका ने बताया कि उसका विवाह 2017 में राजेश से हुआ था। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक न देने पर पति राजेश, ससुर अमर सिंह, सास जानकी देवी, देवरानी शिवानी, ननद बबीता, द्रोपद्री और सुनीता ने उसे प्रताड़ित किया।
दूसरे मामले में फ्रैंडस कॉलोनी निवासी राखी सैनी ने आदर्श कॉलोनी निवासी अभय, ससुर सुरेश साहू, सास कंचन, ननद आकांक्षा और देवर एलन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें