फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेडिको खेतान के एजीएम के अपहरण का प्रयास

Thu, 12 Mar 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेडिको खेतान फैक्टरी के सहायक महाप्रबंधक का दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश हुई। एजीएम के शोर मचाने पर अपहरण की कोशिश करने वाले धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरम काॅलोनी निवासी पवन कुमार अग्रवाल रेडिको खेतान में सहायक महाप्रबंधक (स्टोर्स) के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि बुधवार की दोपहर वह लंच के बाद कार से अपने साथी एजीएम अरविंद कुमार यादव के साथ वापस फैक्टरी जा रहे थे।
बरेली रोड पर पहुंचने के बाद उनकी कार के आगे एक कार आकर रुकी और दो लोग कार से बाहर निकले और उनको धमकाने लगे। आरोप है कि इस दौरान उनको कार से बाहर खींचने की कोशिश की। जब वह नीचे नहीं उतरे तो आरोपी ने अपने साथी से कहा कि इसे नीचे उतारकर अपनी गाड़ी में डाल लो। उन्होंने विरोध करते हुए कार को पीछे किया। इस बीच हंगामा होने पर तमाम लोग मौके पर आ गए। भीड़ बढ़ने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद पवन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। उनका कहना है कि आरोपी राहुल नरुला मैसर्स बालाजी रोड लाइंस के नाम की ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। उसकी गाड़ियां फैक्टरी में लगी थीं। काम सही न होने के कारण उन्होंने राहुल नरुला को ब्लैक लिस्ट कर उनकी गाड़ियों को हटा दिया था, जिस कारण राहुल उनसे रंजिश रखता है।
पुलिस ने राहुल नरुला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार एजीएम की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें