फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में करीब दो लाख श्रमिकों को मिले एक-एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आपदा राहत योजना के तहत जिले में श्रम विभाग की ओर से ई-श्रम कार्ड धारकों और निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी गई है। जिसमें जिले में करीब दो लाख श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई है। सहायता राशि मिलने पर श्रमिकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

ई-श्रम कार्ड बनवाने को लेकर पिछले दिनों जिले के जनसेवा केंद्रों पर काफी भीड़ रही थी। तमाम श्रमिक 31 दिसंबर तक ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक लाइनों में लगकर इंतजार कर रहे थे। जिले में अब तक कुल आठ लाख श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके बाद शासन ने पांच जनवरी को ऐसे ई-श्रम कार्ड धारक जिनके कार्ड 23 अगस्त से 31 अक्तूबर के बीच बने थे, उनके खाते में एक-एक हजार रुपये भिजवाए हैं। जिले में 119618 ई-श्रम कार्ड धारकों को ये धनराशि बैंक खातों में भेजी गई है। इसके साथ ही जिले में निर्माण श्रमिकों की श्रेणी में आने वाले एक लाख पंजीकृत श्रमिकों में से 72927 श्रमिकों को भी एक-एक हजार रुपये की धनराशि बैंक खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें