बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र से 15 सितंबर की रात चोर खेत और श्मशान घाट से नलकूप की मोटर चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 सितंबर की रात चोर खेत में नलकूप की मोटर की कॉपर की तार निकालकर ले गए। 16 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब वह खेत पर गया तो तीनों मोटरें खुली हुई पड़ी थीं। दूसरी घटना मोहल्ला कायस्थान स्थित श्मशान भूमि की है। बाबा महेंद्र नाथ निवासी ग्राम जीवई कदीम थाना पटवाई, हाल निवासी श्मशान भूमि ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कि 19 सितंबर को सुबह लगभग चार बजे श्मशान भूमि में लगी पानी की मोटर को अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।