फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में हुई गवाही, दर्ज हैं 12 मुकदमे, आठ जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Sat, 02 Jul 2022 07:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

कोर्ट में आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों की सुनवाई में एक में वादी की गवाही पूरी हो गई है, जबकि दूसरे में अगली तारीख पर भी जिरह होगी। अब आठ जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों की शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक मुकदमे के गवाह की गवाही पूरी हो गई, जबकि दूसरे मुकदमे में जिरह जारी है। अब दोनों मामलों की अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी।

विज्ञापन


शनिवार को यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें सुनवाई हुई। इस दौरान एक मुकदमे के वादी शाकिर की गवाही पूरी हो गई है, जबकि दूसरे मुकदमे के गवाह मोहम्मद कमर से आजम खां के अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब दोनों मामलों में आठ जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें