भोट। रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूंटाखेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद अश्वनी, जीतू, पवन, कुंवर प्रताप सिंह और लक्ष्य को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया। हरियाणा के सोनीपत निवासी पवन अपने दोस्तों लक्ष्य और ऋतिक के साथ कार से कैंची धाम जा रहे थे।
उनकी कार ढाबे पर रुकने के लिए साइड ले रही थी, तभी गाजियाबाद निवासी अश्वनी की दूसरी कार ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कारें कब्जे में ले ली गई हैं और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। संवाद