फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खान ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा श्रमिकों और गरीबों के हित में खड़े होने की बात की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के नाम त्याग दिया था। उन्होंने देश को एक नई ऊर्जा और एक नई दिशा प्रदान की और पंचायती राज्य व्यवस्था से लेकर कंप्यूटर व तकनीक को बढ़ावा दिया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स ने कहा कि राजीव गांधी जी ने बीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, काशिफ खां, फैसल हसन, एजाज खां, हिमांशु मैक्स, दिव्यांश सिंघल, अंकुश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें