फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर, पूरे दिन गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीतपुर बिजलीघर का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी नहीं बदला जा सका। इसके चलते पूरे दिन बिजली गुल रही। हालांकि, दोपहर के समय दो घंटों के लिए बिजली आ सकी। वहीं, बिजली न आने की वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में फैला जर्जर बिजली तारों के जाल की वजह सामान्य दिनों में ही तमाम तरह के फाल्ट होते रहते हैं। ऐसे में बुधवार रात से हुई मूसलाधार बारिश ने तो बिजली विभाग की कमर ही तोड़ दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की आपूर्ति ठप हो गई। अजीतपुर बिजलीघर का तो पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसी की वजह से गुरुवार को भी पूरे दिन सप्लाई ठप रही। बारिश की वजह से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। सुबह होते ही विभागीय अफसरों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए, जिसके तहत कुछ मेंटीनेंस का काम किया गया, लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके चलते पूरे दिन बिजली गुल रही। हालांकि, दोपहर के समय दो घंटों के लिए आपूर्ति चालू हो गई, लेकिन इसके बाद फिर सप्लाई बंद हो गई। अधीक्षण अभियंता एसके गर्ग ने बताया कि ट्रांसफार्मर रात तक इंस्टाल कर दिया जाएगा, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें