फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कटी केबल, डेढ़ घंटे रेंगी ट्रेनें     

Fri, 19 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन ने रेलवे विभाग की केबल काट दी। जिससे रेलवे की सिग्नल प्रणाली प्रभावित हो गई। सिग्नल प्रणाली प्रभावित होने के कारण ट्रेनों को मेमो लेकर गुजारना पड़ा। केबल कटने के कारण करीब डेढ़ घंटे से अधिक ट्रेनों को मेमों से गुजारना पड़ा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जमानत दे दी गई।            

मूंढापांडे के निकट सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस स्थान पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं निकट ही एक रेलवे क्रासिंग भी है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां पर कार्य कर रही एक जेसीबी से रेलवे की केबल कट गई। जिससे रेलवे की सिग्नल प्रणाली ठप हो गई। सूचना पर आनन-फानन में स्टेशन अधीक्षक व सिग्नल के कर्मी मौके पर पहुंच गए। रेलवे कर्मियों ने फाल्ट तलाश कर मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य में करीब डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान अप व डाउन दोनों लाइनों से गुजरने वाली ट्रेनों को मेमो लेकर गुजारना पड़ा। वहीं रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में आरपीएफ ने आरोपी चालक मुशीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया और मय जेसीबी थाने ले आई। आरपीएफ के अनुसार जेसीबी चालक मुशीर संभल जिले के मुडैना गांव निवासी है जिसे गुरुवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाकर उसे रिहा कर दिया।            
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें