फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद गेट से बरेली गेट होकर जाएगा ट्रैफिक

Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुमा अलविदा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को आठ सुरक्षा के लिहाज से आठ सेक्टरों में बांट दिया गया है साथ ही  ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है।
जुमा अलविदा और ईद को लेकर प्रशासनिक अमले ने अपने हिसाब से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था के  लिए आठ सेक्टरों में बांट दिया है। आठ सेक्टरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की भी तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही ग्रामीण इलाकों में एसडीएम को सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिले में अपर जिलाधिकारी को शांति व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के बीच ईद व जुमा अलविदा को संपन्न कराया जाए। जुमा अलविदा के दौरान जामा मसजिद जाने  वाले सभी मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसी प्लान के हिसाब से ही इस दिन रूट डायवर्ट रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें