बदमाशों ने एक सर्राफ को गनप्वाइंट पर लेकर बीस हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी, इस पर पुलिस ने संभल जिले की घटना बताकर उसे मना कर दिया।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव बरवालान निवासी सुरेश रस्तौगी की जिला संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ में सोना-चांदी की दुकान है।
मंगलवार की रात वे दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद के गांव गुलड़िया के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसको रोककर गनप्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाश जेवर, नगदी और मोबाइल सहित बीस हजार की नगदी लूट ले गए। उसने पुलिस को मामला बताया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल संभल का बताकर टरका दिया।