फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उद्योग बंधु की बैठक में बिजली कटौती पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने जिले में अद्योषित बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने बिजली विभाग के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में श्री कृष्णा ट्रेडर्स ने चक मार्ग पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम और थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं स्वाति मेंथोल एंड एलाइड केमिकल ने पेट्रोलियम भंडारण लाइसेंस के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के अनुरोध पर एसडीएम सदर और वन विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
मैसर्स शशिकांत मेटल कास्ट ने अपनी इकाई को निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू होने पर जिलाधिकारी को धन्यवाद पत्र भी दिया। हालांकि, अन्य उद्यमियों ने बिजली संबंधी शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया। इस अवसर पर आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष श्रीष गुप्ता, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी, शैलेंद्र कुमार सहित जनपद के कई उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें