फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली खंती में घुसे, कूदने के दौरान चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल/स्वार। बजरफुट उतारकर घर लौटने के दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खंती में चली गई। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे युवक ने कूदने का प्रयास किया लेकिन उसकी गर्दन ट्रैक्टर के पिछले पहिये और खजूर के पेड़ के बीच फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन

दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन निवासी उस्मान (21) पुत्र अली आजम शनिवार को दिन में करीब 11 बजे गांव निवासी अपने मामा और प्रधान के पति पीर बख्श की ट्रैक्टर-ट्राली में उत्तराखंड स्थित अजीतपुर के एक स्टोन क्रशर से बजरफुट लादकर क्षेत्र के एक गांव में गए थे। वापस लौटने के दौरान मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर बीहर नाले के पुल के पास अचानक ट्रैक्टर का पहिया सड़क से उतर गया, जिस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंती में चली गई। इस दौरान खतरा भांपते हुए उस्मान ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया तो उसकी गर्दन खजूर के पेड़ और ट्रैक्टर के पहिये में फंस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होते देख मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर युवक के परिजन और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने ट्रैक्टर के पहिये और खजूर के बीच फंसे युवक को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। बाद में तीन ट्रैक्टरों की सहायता से ट्रैक्टर को पीछे खींचकर उस्मान के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें