सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट को भी सतर्क कर दिया गया है। डीएम-एसपी ने अफसरों को सतर्क रहने को कहा है।
सावन माह शुरू हो चुका है। सावन के प्रत्येक सोमवार पर शिव मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक होगा। सावन के सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से काफी व्यवस्था की जा रही थी। अब सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जिले के पंजाबनगर, रठौंडा, और भमरौवा मंदिर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने रविवार को मंदिरों में पहुंचकर जायजा भी लिया। शिव मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू होगी। इसलिए फोर्स को रात से ही अलर्ट कर दिया गया है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट फोर्स के संग मूवमेंट पर रहेंगे। चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।