फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कराया केस दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तालकाबाद गांव निवासी विवाहिता प्रीति ने अपने पति के कब्जे में बीमे की डेढ़ लाख रुपये की रकम वापस दिलाने की पुलिस से मांग की है। विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर शाहबाद कोतवाली में एसपी के आदेश पर केस दर्ज भी कराया है। विवाहिता का कहना है कि इनकी शादी 13 वर्ष पूर्व पटवाई थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव के रहने वाले राम प्रकाश से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से पति समेत ससुराल के लोग दहेज कम लाने के कारण खुश नहीं थे और कम दहेज लाने के ताने दिए जाते थे। कम दहेज लाने पर पति शराब पीकर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करता था। आरोप है एक वर्ष पूर्व पति ने विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया था। जिसके बाद विवाहिता अजीतपुर में रहकर मजदूरी कर रही है। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद, ससुराल में रहकर उन्होंने बीमा चलाकर डेढ़ लाख रुपये इकट्ठा किया था। यह रकम पति के कब्जे में है। आरोप है इस रकम को पति शराब में खर्च कर देगा, इस रकम को वापस दिलाने की मांग करते हुए कोतवाली में पति समेत कई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें