फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Thu, 26 Jun 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। क्षेत्र के गांव गांगन नगली में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता फरजाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपने बेटे मोहम्मद आलिम के घर सोने के लिए जा रही थी। रास्ते में मुर्गी फार्म के पास गांव के ही निवासी इकबाल, शाकिर और नाजुक ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। जब फरजाना ने इसका विरोध किया तो तीनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ और सिर में चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फरजाना ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें