फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने के बाद छावनी में तब्दील हुई तिलक कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार शाम को एक मैंथा गोदाम में आग लग जाने के बाद हड़कंप मच गया। आग को विकराल रूप देखकर लोगों के पीसने छूट गए। जैसे ही इस भयंकर आग की जानकारी अधिकारियों को हुई, तो तिलक कॉलोनी को छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी में एक मैंथे का गोदाम है। रविवार शाम को अचानक से उसमें आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में भयंकर रूप ले लिया। किसी ने इस बात की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना के बाद फायर बिग्रेड आ गई। आग को बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन आग धीर-धीरे करके विकराल रूप लेती जा रही थी। बाद में किसी ने इस आग लगने की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद वायरलेस से मैसेज पास होने के बाद जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी के आदेश मिलने बाद जिले भर के सभी सीओ और सभी थाना प्रभारी अपनी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ लगाए लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान कई रास्तों को पुलिस द्वारा पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आने जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा था। लोग पुलिस एक भी सुनने को तैयार नहीं थे।
पीएसी ने लोगों को दौड़ाया
रामपुर। देर शाम को मैंथे के गोदाम में आग लग जाने के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। इस दौरान लोगों ने काफी भीड़ लगा दी थी। जिससे आग बुझाने में फायर कर्मचारियों को काफी परेशानी आ रही थी। बाद में सूचना के बाद एक गाड़ी पीएएसी को बुलाया गया। जिसके बाद पीएएसी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

जानवरों को लाकर अस्पताल में बांधा गया
रामपुर। मैंथा गोदाम में आग लग जाने के बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया था। आननफानन में लोग अपने मकानों को छोड़कर भागने लगे थे। गोदाम के आस पास कुछ लोग डेयरी चलाते हैं। इस भयंकर आग को देखकर वह लोग किसी तरह से मौका पाकर अपने जानवरों को लाकर जिला अस्पताल में बांधा गया।
लोग दुकानें बंद करके घर भागे
रामपुर। जिला अस्पताल के आसपास मेडिकल स्टोर से लेकर परचूनी तक की काफी दुकानें खुली हुई थी। देर शाम को अचानक से मैंथा गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग घबरा गए थे। यह आग धीरे-धीरे करके एक भयंकर रूप ले रही थी। आग की लपटें तीन मंजिला मकानों तक को छू रही थी। इस आग को देखकर आसपास के मेडिकल स्टोर वाले परचूनी वाले मौका पाकर दुकानों को बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें