फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिनभर चेकिंग

Sun, 30 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर होती चैकिंग करती जीआरपी
विज्ञापन

विज्ञापन

 दीवाली को लेकर जिले भर में  सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने  शहर को तीन सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट  तैनात कर दिए हैं। साथ ही पुलिस की भी व्यवस्था को कड़ी की गई है।

दीवाली  का त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है,लेकिन इससे पहले दीवाली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए थे। जिलाधिकारी अमित किशोर ने नगर क्षेत्रों को तीन सेक्टरों में  बांटा है। गंज क्षेत्र के लिये उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार गुप्ता, शहर  कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार सदर महेन्द्र बहादुर सिंह तथा थाना सिविल  लाइन्स क्षेत्र के लिये नायब तहसीलदार सदर कुन्दन सिंह टोलिया को सेक्टर  मजिस्ट्रेट तैनात किया है।  इन सभी ने भ्रमण शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इस बार फिर चेताया है कि बिना लाइसेंस पटाखो का भंडारण एवं विक्रय न करने दिया जाय और सभी मजिस्ट्रेट निरन्तर भ्रमण करते  हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं रामपुर  जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) मदन सिंह  गर्बियाल को दायित्व सौंपा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें