फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 107 यात्रियों के आरक्षण के टिकट कैंसिल कर रुपये हुए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पांच दिनों के लिए शुरू हो गया। जिसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में तीन दिन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तन होने के कारण पहले से आरक्षण के माध्यम से बुक टिकट टिकट वापस किए जा रहे हैं। अब तक 107 यात्रियों के टिकट वापस कर रुपये दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

रामपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य 20 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा। इससे कार्य के चलते 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही 18 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों ने आरक्षण कैंसिल करा दिए हैं। बुधवार तक 107 यात्री अपने आरक्षण कैंसिल कराकर रुपये वापस ले गए। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ललित जोशी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। साथ ही कुछ को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। जिसको लेकर यात्री अपना आरक्षण कैंसिल करा रहे हैं। 107 यात्रियों का आरक्षण कैंसिल कर रुपये वापस दे दिए गए हैं। आरक्षण में पूरे रुपये वापस दिए जा रहे हैं। कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें