रामपुर। जिले में पांच दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। शनिवार को जिले में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2963 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले तीन हो रह गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, सोमवार के बाद से जिले में राहत भरी खबर आ रही थी। जिसमें संक्रमितों की संख्या लगातार शून्य आ रही है। अब पांच दिन बाद शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई जबकि, दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर लिया है। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2963 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि, जिले में सक्रिय मामले तीन हो गए हैं।