फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में घरेलू कलह से परेशान दो महिलाओं समेत तीन ने पीया तेजाब

Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में तेजाब पीने के चार मामले, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। घरेलू कलह और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने तेजाब पी लिया। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बीते 24 घंटे में तेजाब पीने के चार मामले सामने आ चुके हैं।
पहला मामला नगर के मोहल्ला रसूलपुर का है। मंगलवार दोपहर बच्चों को डांटने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पत्नी गुलनाज ने कमरे में जाकर तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद पति ने आवाज सुनकर देखा तो महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर की है, जहां युवक सचिन ने घरेलू बात को लेकर तेजाब पी लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भी हायर सेंटर भेज दिया।
तीसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के गद्दीनगली गांव का है। गांव निवासी महिला राधा ने घरेलू कलह के चलते तेजाब का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी राजीव चंदेल ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष तेजाब पीने की हालत में लाए गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें