फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
इमरता गांव निवासी फुरकान (30) मुरसेना चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। वह रामपुर से अपनी दुकान के लिए रिपेयरिंग का सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह स्वार-रामपुर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा खौद के सामने पहुंचे, तभी स्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुरकान ट्रक के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
थाना प्रभारी करम पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें