फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्लैब टूटने से मलबे में दबे तीन बच्चे, दो जिला अस्पताल रेफर

Tue, 09 Jun 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर भूड़ गांव में सोमवार सुबह लकड़ियां उतारते समय हादसा हो गया। स्लैब टूटकर गिरने से उसके मलबे के नीचे तीन बच्चे दब गए। हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

चकरपुर भूड़ गांव निवासी राकेश ने बताया कि उनका बेटा अमन (10), दीपक (16) और आशीष (6) स्लैब पर रखी लकड़ियां उतारकर नीचे खड़े अपने पिता को दे रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक स्लैब भरभराकर टूट गया और उसका मलबा बच्चों के ऊपर आ गिरा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। अमन और दीपक की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि आशीष का उपचार सीएचसी पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें