फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान से कॉल कर दी गई धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली को पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है। उन्होंने कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमकाने और उनकी बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। फरहत अली ने इस संबंध में सोशल मीडिया से स्क्रीनशॉट लेकर मीडिया से साझा किए हैं। इस संबंध में श्री अली ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। इस संबंध सीओ सिटट अनुज चौधरी ने उनके व्हाट्सएप पर इस तरह का मैसेज आया है पर उन्होंने इस तरह की लिखित जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

फरहत अली ने बताया कि शनिवार सुबह 9:07 बजे उनके व्हाट्सएप पर पाकिस्तान से कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अब तू मरने के लिए तैयार हो जा, किसी भी दिन और किसी भी समय तुझे मार दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कुछ कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें मार देने और उनकी बेटियों के साथ गलत काम करने की भी धमकियां दी जा रही हैं। उनका आरोप है कि इससे पूर्व भी कचहरी में उन पर हमला हुआ था और एनआरसी-सीएए को लेकर भी उन्हें डराया और धमकाया गया था। कहा कि एक टीवी डिबेट में सच्चाई का साथ देते हुए नूपुर शर्मा की माफी पर उन्होंने बयान दिया था। इसके बाद कुछ कट्टरवादी लोग उन्हें धमका रहे हैं। गौरतलब है कि तीन जून को भी फरहत अली ने सिविल लाइंस कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें