फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम परिवर्तन और बारिश के कारण जनपद में डेंगू एवं मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी में 60 विशेष वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

सितंबर से लेकर नवंबर का महीना डेंगू मच्छरों के लिए अनुकूल माना जाता है। इसी समय डेंगू के मामले अधिक आते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर रहा है। नगर पंचायऐं और पालिकाएं दवाओं के छिड़काव में लगी हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ''सोर्स रिडक्शन'' का कार्य किया जा रहा है। शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र जैसे शाहबाद गेट, घेर मियां खां, आसरा कॉलोनी, कचहरी रोड आदि इलाकों में एंटी-लार्वा छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। वर्ष 2023 में जनपद में डेंगू के 1152 मामले सामने आए थे, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक हैं। 2020 में डेंगू के आठ मरीज, 2021 में 187 मरीज, 2022 में 434 मरीज और 2024 से अब तक 53 मरीज आ चुके हैं। मलेरिया के 32 मामले आए हैं।
बरतें सावधानी
सीएमओ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टायर आदि में पानी भरने न दें। कूलर का पानी तीन दिन में बदल दें। आसपास के गड्ढे जिसमें पानी भरा हो वहां काला मोबिल ऑयल डालें या डीजल डालें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें