फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया ओढ़ चुनरिया लाल हमारे घर आ जाना............

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गे के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा और चौथे रूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजन की तैयारियां शुरु कर दी थीं। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा को नमन किया। घरों में भव्य रूप से सजे दरबार में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से महारानी की पूजा अर्चना की । मां को सिंदूर का तिलक लगाया। दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का किया पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद यज्ञ में आहूति दी। गणेश वंदना कर महामाईं की आरती उतारी। व्रत रखकर महामाईं से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां की पूजा अर्चना में श्रद्धालु खोए रहे। घंटों और घड़ियाल की टंकार और शंखनाद से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

तीसरे दिन अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार में आदि शक्ति के तीसरे और चौथे स्वरूप की आराधना हुई। आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, ज्वालानगर स्थित माता की कुटिया, कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, रजा टैक्सटाइल स्थित माईं के थान, हाइवे स्थित शिव साईं मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित माता मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, ज्वालानगर स्थित माईं की कुटिया, महालक्ष्मी मंदिर, जोकीराम की बगिया स्थित मंदिरों में श्रद्धालु दिन भर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महा माई के दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें