फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से चोरनियों ने अंगूठी से भरा डिब्बा उड़ाया

Mon, 08 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े पांच महिलाएं एक सराफ की  दुकान में जेवर देखने के बहाने पहुंची और उसको चकमा देकर अंगूठी से भरा डिब्बा लेकर खिसक लीं। डिब्बे में छह लाख रुपये की अंगूठियां बताई जा रही हैं। दुकान में चोरी की घटना से सर्राफ सदमे में है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरनी महिलाओं की तलाश कर रही है।  

सिविल  लाइंस थाना क्षेत्र के आर्दश  कालोनी  निवासी  देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की   कोतवाली थाना क्षेत्र में  हामिद गेट के पास एचडीएम ज्वैलर्स के नाम से दुकान  है। उसका कहना है कि दोपहर के समय चार-पांच महिलाएं उसके पास जेवर देखने आई  थी। इस  दौरान वह महिलाओं को लगातार अच्छे अच्छे जेवर दिखा रहा था। इस बीच महिलाओं ने सोने की अगूंठी से भरा एक  डिब्बा  कहीं पर छिपा लिया। उसके बाद जेवर  पसंद न आने  की बात कहकर महिलाएं वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाद में एक डिब्बा कम देखकर उसके होश उड़ गए। उसको शक हो गया कि महिलाएं  चुरा कर ले गईं हैं। उसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जहां महिलाओं  को तलाशा। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर आ गई।  जहां सारा मामला पता करने के बाद वह वहां से चली आई। काफी समय  तक लोगों  की भीड़ एकत्र रही। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। सर्राफ सदमे में है, परिजन भी परेशान हैं। सर्राफ ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। डिब्बे में छह लाख की अंगूठियां बताई जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें