फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक ही रात में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और मंदिर से चोरी

Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। थाना क्षेत्र के ग्राम नरायन नगला में चोरों ने एक ही रात में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और संत रविदास मंदिर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना 23 अगस्त की रात की बताई गई है। मामले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मंदिर के महंत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक चोरों ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय नरायन नगला को निशाना बनाया। यहां से एक गैस सिलेंडर, गैस भट्ठी, कुकर, कढ़ाई, 25 स्टील की प्लेटें, इन्वर्टर की बैटरी, खेलकूद का सामान और विद्यालय के रिकॉर्ड से संबंधित बैग चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने गांव स्थित संत रविदास मंदिर के ताले तोड़कर दानपेटी से करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा करीब 1500 रुपये कीमत के हार, पांच किलो वजन का घंटा, 250 वाट का एक सेट, दो माइक समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ। मंदिर से चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र को भी नहीं छोड़ा। वहां से महिलाओं और बच्चों के वजन की मशीन, 12 थालियां और कुछ जरूरी रिकॉर्ड चोरी कर लिए गए। एक ही रात में गांव के तीन सार्वजनिक स्थलों पर चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी होने पर संबंधित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार गंगवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी और संत रविदास मंदिर के महंत रमेश ने थाना मिलक में तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें