स्वाऱ। नगर में कॉस्मेटिक दुकानदार ठगी का शिकार हो गया। ग्राहक बनकर आए ठगों ने दुकानदार से 22500 रुपये के नोटों के हार लिया और फर्जी मोबाइल एप से ट्रांजक्शन दिखाकर चंपत हो गए। उनके जाने के बाद जब दुकानदार ने बैलेंस किया तब ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित कोतवाली पहुंचा, जहां उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें दिख रहे ठगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मीरापुर-मीरगंज निवासी जलीस अहमद की गांव के मुख्य चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान हैं। वह नोटों के हार बनाकर भी बेचने का कार्य करता है। उसका कहना है कि शुक्रवार को कार से दो युवक आए और उससे 22500 रुपये के नोटों के हार पैक कराये। उसने दोनों युवकों को हार पैक कर दिए। इसके बाद एक युवक ने दुकानदार के स्कैनर पर पैसे डाल दिए और युवक हार लेकर तेजी से गाड़ी में बैठकर निकलने लगे।
इसी दौरान दुकानदार ने जब अपना खाता चेक किया तो उसमें रकम नही पहुंची, जिससे उसके होश उड़ गए और युवकों को आवाज देकर पीछा किया, लेकिन वह जब तक काफी दूर निकल चुके थे। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मच गई।
पीड़ित स्वार कोतवाली पहुंचा जहां उसने अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी। पीड़ित ने बताऊ कि घटना उसके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के सहारे ठगन की शिनाख्त का. प्रयास कर रही है।