फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षिका को पति ने व्हाट्सएप कॉल कर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली के एक सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिका से उसके ननदोई ने छेड़खानी की और इसके बाद पति ने व्हाट्सएप कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पाकबड़ा थाने में पीड़िता ने अपने पति, ननदोई समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मायके वाले पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली के सरकारी इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। उसकी शादी 29 दिसंबर 2024 को दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने महिंद्रा एसयूवी कार, दस लाख नकदी, 25 तोला सोना और घरेलू सामान दिया था। बावजूद इसके पति, सास, ससुर दो ननद और ननदोई शादी में दिए दहेज से नाखुश थे। पीड़िता का कहना है कि हापुड़ में रहने वाले उसके ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की थी। जिससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई थी। तीन फरवरी 2026 को ससुर के मोबाइल से पति ने व्हाट्सएप कॉल की और उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें